श्रुतम्

विकसित भारत 2047 की संकल्पना-9

विकसित भारत 2047 की संकल्पना-9

कृषि उत्पादन में अग्रणी भारत

वर्ष 1951-52 में हम अपने लोगों का पेट भी ठीक से नहीं भर पा रहे थे। हमें स्व.श्री लाल बहादुर शास्त्री जी का समय ध्यान है, जब मजबूरी में ‘पीएल 480 गेहूं आयातक’ जैसे शर्मनाक समझौते करने पड़ रहे थे। “एक समय भोजन मत करिए,” जैसी अपील करनी पड़ रही थी।

किन्तु आज परिस्थिति पूरी तरह बदल गई है। आज भारत विश्व का एक प्रमुख कृषि निर्यातक देश है। विश्व में चावल के निर्यात का जो भी प्रमाण है, उसका 40 प्रतिशत हिस्सा केवल भारत से जा रहा है। इसी प्रकार गेहूं उत्पादन में, कपास, गन्ना, मछली, मांस, फल, सब्जियां, चाय में भारत पहले अथवा दूसरे नंबर के क्रमांक का देश हो गया है। हमारा कुल वार्षिक कृषि निर्यात 4.5 लाख करोड़ रूपये को पार कर गया है।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video