Welcome to Vishwa Samvad Kendra, Chittor Blog श्रुतम् विकसित भारत 2047 की संकल्पना-2
श्रुतम्

विकसित भारत 2047 की संकल्पना-2

विकसित भारत 2047 की संकल्पना-2

आगामी चौबीस-पच्चीस वर्षों के पश्चात् जब हम देश का 100वां स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे, तब हमारे देश का भविष्य कैसा हो? उसकी एक विस्तृत रूपरेखा हमें तैयार करनी ही चाहिए।
ऐसी प्रक्रिया हमने अपनी “नई शिक्षा नीति” के बारे में भी अपनाई थी। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, तैयार करने के लिए उससे पूर्व चार-पांच वर्ष का समय लगा। देश भर में इसके लिए छोटी-बड़ी गोष्ठियां, सेमिनार, चर्चाएं, कार्यवाही की गई। सैकड़ों शोध पत्र पढ़े गए और व्यापक चर्चाएं हुई। इसी के परिणामस्वरुप भारत ने एक सर्वसम्मत नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति तय और लागू करने में सफलता प्राप्त की।

इसी प्रकार क्या हम अपनी नई “अखिल भारतीय विकास नीति” भी तय कर सकते हैं? वर्ष 2047 में विकसित भारत कैसा हो? उसकी आर्थिक स्थिति कैसी हो? उसकी रक्षा नीतियां कैसी हो? उसकी जनसंख्या का स्वरूप क्या हो? उसकी विज्ञान और तकनीकी में कितनी बड़ी भूमिका हो और फिर कुल मिलाकर हमारे जीवन मूल्य और विश्व को देखने का दृष्टिकोण कैसा हो? इन विषयों को लेकर समग्र चिंतन होना ही चाहिए। यह आवश्यक और अपरिहार्य भी है।

Exit mobile version