श्रुतम्

विकसित भारत 2047 की संकल्पना-30

विकसित भारत 2047 की संकल्पना-30

समृद्ध, सशक्त एवं खुशहाल भारत-4

उदाहरण के तौर पर हमें अंतरिक्ष के क्षेत्र में नए अवसर देखने चाहिए। इसी प्रकार भारत की समुद्री सीमा 7516.6 किलोमीटर लंबी है। किंतु भारत ने अभी भी उसका पूरी तरह से दोहन नहीं किया है। इस पर समय- काल- परिस्थिति अनुरूप शोध भी अभी होना शेष है। सोफ्टवेयर, आईटी व एआई आदि क्षेत्रों में भारत के अग्रणी बनने की पूर्ण संभावनाएं है।

हमें गहरे समुद्र के तल से लेकर पहाड़ों की ऊंचाइयों तक, योग प्राणायाम जैसे सॉफ्ट स्किल क्षेत्र से लेकर सॉफ्टवेयर और आईटी के उच्च स्तरीय उत्पाद तैयार करने तक, सब प्रकार से प्रयत्न करने होंगे। बदलती परिस्थितियों के अनुरूप, हमें नए विषय व आयाम विकसित करने होंगे।

एक बड़ा दृष्टिकोण थिंक न्यू, थिंक बिग, थिंक आउट ऑफ बॉक्स (Think New, Think Big & Think Out of Box) के मंत्र का भी है। जिसे सामने रखकर हमें अपनी आर्थिक सृजन की महान यात्रा पर तेजी से चलना होगा।

केवल इतना ही ध्यान में रखने वाली बात है कि हम ब्राज़ील या सऊदी अरब जैसा छोटा देश नहीं है। जिन्होंने मार्को पोलो बस या कच्चे तेल के उत्पाद जैसे एक-एक उद्योग से ही अपनी अर्थव्यवस्था को समृद्ध किया हुआ है।
भारत 140 करोड़ का देश है, तो उतनी ही (करोड़ो में) अर्थ सृजन की संभावनाए भी हैं। हमें अपनी अधिकतम श्रम शक्ति का उपयोग कर अधिक से अधिक नए, पुराने मार्गों का अवलंबन कर द्रुत गति से आगे बढ़ना होगा।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video