विकसित भारत 2047 की संकल्पना-8
75 वर्षों का सिंहावलोकन
हमें अपनी विकास यात्रा का सिंहावलोकन भी करना चाहिए। अपने स्वतंत्रता काल से लेकर अब तक भारत ने अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। आज हम विकास क्रम में बहुत आगे निकल आए हैं। भारत की साक्षरता दर वर्ष 1947-48 में केवल 20-22 प्रतिशत थी और अतिगरीबी रेखा 72-73 प्रतिशत लोगों को लपेटे हुए थी। आज हम 90 प्रतिशत से अधिक की साक्षरता दर के साथ शिक्षा व विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। अब भारत की अति गरीबी रेखा (बीपीएल) 12 प्रतिशत से नीचे आ गई है। इन 75 वर्षों में भारत ने अपने करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की है।
यही नहीं भारत अब विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था (लगभग 4 ट्रिलियन डॉलर) बन गया है। विकास के लगभग सभी क्षेत्रों में भारत ने बड़ी तेजी से प्रगति की है। चाहे वह ढांचागत क्षेत्र हो, सड़क निर्माण, समुद्री बंदरगाह, विमान सेवा, डिजिटल सेवा हो या अन्य रक्षा संबंधी क्षेत्र, भारत हर विषय पर तेजी से प्रगति के साथ-साथ कर विश्व में अग्रणी भूमिका में भी आ रहा है। चंद्रयान-3 की सफलता ने तो भारत को विश्व पटल पर सम्मानित भूमिका में ला ही दिया है।
Leave feedback about this