सदियों तक चली घुसपैठी आक्रमणकारियों के विरुद्ध भारतीय प्रतिरोध की गाथा- 29
अपनी 22 महिला साथियों के साथ सन् 1857 में कई ब्रिटिश सैनिकों को मार गिराया…
महावीरी देवी ने अपनी महिला साथियों के साथ मुजफ्फरनगर में तैनात अंग्रेज सैनिकों पर हमला कर दिया। जबरदस्त लड़ाई में वे कई अंग्रेज सैनिकों को मारने में सफल हुईं और अंत में सभी ने वीरगति पाई।
बड़े दुःख का विषय है कि महावीरी देवी और इन 22 महिलाओं के विषय में बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। परंतु इससे देश के लिए किए गए उनके अप्रतिम बलिदान को कोई झुठला नहीं सकता।
हमें गर्व है भारत माता के उन सभी वीर पुत्र और पुत्रियों पर जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन सभी को हमारा एक बार पुनः शत शत नमन्।