Welcome to Vishwa Samvad Kendra, Chittor Blog आध्यात्म पुुुणे महाराष्ट्र से दीदी कृष्णा कुमारी का प्रवचन व सत्संग 14 अक्टूबर को अजमेर में
आध्यात्म समाचार

पुुुणे महाराष्ट्र से दीदी कृष्णा कुमारी का प्रवचन व सत्संग 14 अक्टूबर को अजमेर में

साधू वासवाणी सेंटर, अजमेर
पुुुणे महाराष्ट्र से दीदी कृष्णा कुमारी का प्रवचन व सत्संग 14 अक्टूबर को अजमेर में

अजमेर 7 अक्टूबर -साधू वासवाणी मिशन पुणे की दीदी कृष्णा कुमारी की ओर से सत्संग व प्रवचन का कार्यक्रम 14 अक्टूबर को अजमेर में आयोजित किया जायेगा।

सेंटर के जगदीश वच्छाणी ने बताया कि दादा जश्न वासवाणी व साधु टी.एल. वासवाणी के प्रवचन देश दुनिया में आज भी ऑनलाइन सुने जाते हैं और पुणे के मिशन से सभी का आध्यात्मिक जुडाव है। उसी क्रम में सेंटर की दीदी कृष्णा कुमारी युवा पीढी को शिक्षा के साथ संस्कारों पर अपने प्रवचन व सत्संग के कार्यक्रम में अजमेर आ रही है। समारोह शनिवार 14 अक्टूबर 2023 को माकडवाली रोड स्थित सतगुरू इंटरनेशल स्कूल के हॉल में आयोजित किया जायेगा। समारोह में संगीत के कार्यक्रम में अंतराष्ट्रीय मशहूर कलाकार काजल चंदीरामाणी (मुम्बई) अपने कलाकारों के साथ प्रस्तुति देंगी।

कमेटी का गठन
अप्रवासी भारतीय व समाजसेवी प्रताप रंगवाणी (दुबई) व प्रकाश लालचंदाणी (दुबई) संरक्षक रहेगें। कमेटी में जगदीश वच्छाणी, कवंल प्रकाश किशनानी, नरेन शाहणी भगत, ईश्वर ठाराणी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी अजय ठकुर, हर्षिका मंघाणी, ख्याति अरोडा को शामिल किया गया है।

तैयारियों को लेकर हुई बैठक –
समारोह की तैयारियों को लेकर आज स्वामी कॉम्पलेक्स के रसोई बैंक्विट हॉल में रखी गई थी जिसमें अलग अलग कमेटियों में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में जगदीश वच्छाणी, कवंल प्रकाश किशनानी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, दयाल शेवाणी, प्रकाश जेठरा, महेश इसराणी, लक्षमण सबनाणी, महेश टेकचंदाणी सहित सामाजिक व धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दीदी कृष्णा कुमारी का परिचय
अपने आध्यात्मिक ज्ञान के मार्गदर्शक और गुरू जे.पी. वासवाणी विज्ञान और धर्म के साथ रखकर गूढ बात सरल शब्दों में करते हैं। दादा जे.पी. वासवाणी एक वैज्ञानिक, दूरदर्शी विद्वान और शिक्षाविद् थे। पूणे में विशाल सामाजिक कल्याणी संस्थान साधू वासवाणी मिशन का नेतृत्व किया। उन्होने अपने गुरू साधु वासवाणी के प्रेम, करूणा, सादगी और सेवा के संदेश को आत्मसात कर मिशन के कार्य को आगे बढाया। साधू वासवाणी के जन्म दिवस 25 नवम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय शाकाहारी दिवस (मीटलेस डे) के रूप में लोकप्रिय है। मिशन का मुख्य ध्येय वाक्य ’स्वयं प्रसन्न रहें और सभी को प्रसन्न रखें। मिशन की ओर से देश भर में 18 प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के साथ कई विशिष्ट चिकित्सा संस्थानों का संचालन करता है। भारत सहित अन्य देशों में 60 से अधिक आध्यात्मिक केन्दों के माध्यम से कई सामाजिक और मानवीय परियोजनाओं की भी देखरेख दीदी के मार्गदर्शन में होते हैं।

                                 जगदीश वच्छाणी,
                                  मो. 9829072567
Exit mobile version