Welcome to Vishwa Samvad Kendra, Chittor Blog समाचार राष्ट्र सेविका समिति का कार्य अद्भुत है और समिति के कार्यो की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचानी चाहिए…
समाचार

राष्ट्र सेविका समिति का कार्य अद्भुत है और समिति के कार्यो की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचानी चाहिए…

राष्ट्र सेविका समिति का कार्य अद्भुत है और समिति के कार्यो की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचानी चाहिए…

वंदनीय प्रमुख संचालिका माननीय शांता अक्का जी के सानिध्य मे आज नागपुर के अहिल्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम मे बोलते हुए रिटायर्ड एयर वाइस मार्शल श्रीमान सूर्यकांत चाफेकर जी ने यह बात कही.

इस कार्यक्रम का आयोजन देश कार्यार्थ प्राण अर्पित करने वाले शूरवीरों का श्राद्ध तर्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए हुआ था. जिसमें शहीदों के स्मरण में हवन किया गया. यह कार्यक्रम विगत 10 वर्षो से होता चला आया है.

रिटायर्ड एयर वाइस मार्शल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम की कल्पना केवल महिलाए ही कर सकती है. और जवानों का जोश ऐसे कार्यक्रम से द्विगुणित होता है. भारत की महिलाए देश की सेना का मनोबल किस प्रकार से बढ़ा सकती है उसका यह उत्तम उदाहरण है

Exit mobile version