आध्यात्म समाचार

कन्या पूजन हमारी सांस्कृतिक परंपरा का अंग रहा है -खाजुलाल चौहान

कन्या पूजन हमारी सांस्कृतिक परंपरा का अंग रहा है -खाजुलाल चौहान

“सेवा भारती अजमेर व भोलेश्वर मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वारा भोलेश्वर मंदिर में 151 कन्याओं का पूजन किया गया”

सेवा भारती अजमेर महानगर की 32 बस्तियों की 151 कन्याओं का विधिवत मंत्र उच्चारण से किया गया। इस अवसर पर महानगर संघचालक श्रीमान खाजू लाल जी चौहान ने कहा कि प्रकल्प शिक्षकों ने बच्चों को अच्छे संस्कार दिए हैं। कन्या पूजन हमारी सांस्कृतिक परंपरा का अंग रहा है। सेवा भारती विभाग संगठन मंत्री ने कहा शक्ति, भक्ति, मातृ रूपेण कन्या पूजन के बिना नवरात्रि उत्सव अधूरा लगता है। हिंदू संस्कृति में कन्या को माता का रूप माना जाता है। वर्तमान समय में कन्या पूजन जैसे कार्यक्रम के आयोजन की महती आवश्यकता है। जिससे समाज को संस्कार व सही दिशा मिले। केशव नगर के संघ चालक श्रीमान डॉ राजेश जी खत्री सेवा भारती के लिए कहा सेवा भारती पिछडे, वंचित व शोषित लोगों के लिए काम करती है।

सेवा भारती स्वावलंबन के माध्यम से बस्ती वासियों को प्रशिक्षण देती है व उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराती है। सेवा भारती बाल संस्कार केंद्रों के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में काम करती है व बच्चों को पढ़ाने के साथ साथ संस्कारित करने का काम करती है। सामाजिक क्षेत्र में सेवा भारती बस्तियों में सत्संग, भजन कीर्तन आदि का आयोजन करती है। जल मंदिर के माध्यम से सेवा देती है। समय समय पर चल चिकित्सा वाहन के माध्यम से गरीब सेवा बस्तियों में चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराती हैं। सेवा भारती अजमेर व भोलेश्वर मंदिर सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में भोलेश्वर मंदिर जनता कॉलोनी में नवरात्र के पवित्र अवसर पर कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें 151 कन्याओं का विधि विधान एवं मंत्र उच्चारण के साथ पूजन किया गया।

यजमानों ने कन्याओं के चरण धुलवाकर कुमकुम रोली व पुष्प भेंट किए। इसके बाद सामूहिक आरती की गई। इसके बाद भोजन प्रसाद करवाकर उपहार व दक्षिणा भेंट की गई। कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी व सेवा भारती के समस्त कार्यकर्ता व राष्ट्र सेविका समिति की बहने मंजू लालवानी व सीमा पाराशर आदि का सहयोग रहा।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video