पर्व समाचार

कल भव्य रूप से सम्पन्न हुए दीपदान कार्यक्रम के बाद आज नवसंवत्सर पर नगर में विशाल शोभायात्रा का आयोजन सम्पन्न हुआ |

नवसंवत्सर शोभायात्रा
कल भव्य रूप से सम्पन्न हुए दीपदान कार्यक्रम के बाद नवसंवत्सर समारोह समिति के तत्वाधान में आज नगर में एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन सम्पन्न हुआ | शोभायात्रा का प्रारम्भ नगर के प्रमुख संत-महात्माओं के आशीर्वाद व उनके द्वारा ध्वज पताका दिखाकर किया गया

शोभायात्रा के संयोजक जयसिंह सुहावा ने बताया कि दोपहर 3 बजे श्री प्रसन्न गणपति मंदिर से प्रारम्भ हुई भव्य शोभायात्रा के प्रारम्भ में ऊंट गाड़ी में हुए शहनाई वादन से अविस्मरणीय नववर्ष का स्वागत रूपी संदेश दिया गया | पुष्कर से पधारे शहनाई वादकों ने श्रीरामधुन के साथ-साथ एक से बढ़कर एक धुनों की प्रस्तुति दी | उसके बाद घुड़सवारों पर झांसी की रानी, ईसर-गणगौर, रानी पद्मावती, मीरा बाई, भारत माता, महाराणा प्रताप और शिवाजी का सजीव चित्रण करते हुए सवार हुए | प्रमुख संतों को साथ लेकर चलने के लिए विशेष संतरथ की रचना करते हुए उन्हें विशिष्ट सजावट किए रथ में बैठाकर सम्मिलित किया गया |

शोभायात्रा में नगर के सर्वसमाज की सहभागिता लिए सभी समाजों की 50 से अधिक मनोहर झांकिया सम्मिलित हुई | इसके अलावा नगर के प्रमुख मंदिर भी अपने-मंदिर की झांकी के साथ मंदिर समिति व भक्तगणों के साथ सम्मिलित हुए | झकियों में विशेष रूप से विश्वकर्मा भगवान, राधा-कृष्ण, राम दरबार ने विशेष रूप से आकर्षित किया |

नासिक, महाराष्ट्र से विशेष रूप से ब्यावर बुलाये गए ढ़ोल आकर्षण का केंद्र रहे | इस्कॉन मंदिर से आए दल ने भगवान श्री कृष्ण के ढोलक, हारमोनियम और मंजीरे की धुन पर कई भजन गाकर ब्यावर नगर में वृन्दावन की नगरी का आभास करा दिया | अखाडा प्रदर्शन करते हुए शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया |

इस बार का बैंड वादन भी विशेष प्रकार का आकर्षण रहा | बैंडवादकों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कई धार्मिक गीतों की धुन बजाकर नगरवासियों को झूमने पर बाध्य कर दिया | साथ ही श्री शिव जी की प्रमुख चौराहों पर की गयी भस्मारती भी नगरवासियों को रोमांचित करने वाली रही | हिन्दू समाज के इस भव्य कार्यक्रम में समिति को हर समाज का व्यापक और भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ |

शिक्षक संघ (राष्ट्रीय), विवेकानंद केंद्र, ब्रह्मकुमारी, आर्य समाज, वर्द्धमान शिक्षण समिति सहित कई सामाजिक संगठन अपनी-अपनी झांकी को तैयार कर अपने कार्यकर्ताओं और सदस्यों के साथ सम्मिलित हुए | श्री आशापुरा माता मंदिर न्यास द्वारा तैयार की गयी शबरी माँ को बेर खिलाते हुए दृष्टांत की झांकी ने सभी को सम्मोहित किया |

शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया | नगरवासियों ने पुष्प वर्षा से स्वागत करते हुए मार्ग में जगह जगह ठंडी बौछार के फव्वारे और स्वागत द्वार लगाकर नववर्ष का उत्साह प्रकट किया |

पूरे शोभायात्रा कार्यक्रम में नगरवासियों की सुविधायों का ध्यान रखते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा सुचारु और व्यवस्थित व्यवस्थाएं संभाली गयी |

गर्मी को ध्यान में रखते हुए शोभायात्रा मार्ग में कई जगह समिति द्वारा और नगरवासियों द्वारा स्वप्रेरणा से शीतल पेय और जलपान की व्यवस्था की गयी |

नगर में जागरूकता की दृष्टि से एक अभिनव और अनूठी पहल करते हुए यात्रा समाप्ति पर स्वच्छता को सर्वोपरि रखते हुए विनोद धीमान, पदम टेलर और उनकी टीम ने मार्ग में दिये गए जलपान का अपशिष्ट को हटाने में सहयोग किया

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video