श्रुतम्

विकसित भारत 2047 की संकल्पना-12

विकसित भारत 2047 की संकल्पना-12

युवा गतिमान जनसंख्या-2

चीन, जापान, और यूरोप में वृद्ध जनसंख्या (Old Age Population) के विद्यमान रहते वहां के विकास ढांचे, अनुकूल नीतियों के होते हुए भी बढ़ नहीं पा रहे। जबकि भारत इस समय पर 7.5 प्रतिशत की विकास दर (जीडीपी) के साथ विश्व का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ देश बन रहा है। इसका एक बड़ा कारण भारत की युवा आबादी (Young Age Population) है।

हमें अपनी युवा आबादी को ही अपनी सबसे बड़ी ताकत के रूप में प्रयोग करना होगा। इसके अतिरिक्त भारत की सर्वाधिक कृषि योग्य भूमि और प्राकृतिक संसाधनों को एक नए दृष्टिकोण से देखने व विकसित करने की आवश्यकता है।

सीआईआई (चेंबर ऑफ इंडियन इंडस्ट्री) के एक शोध पत्र के अनुसार “भारत यदि अपनी सारी कार्यशील जनसंख्या को रोजगारयुक्त करने में सफल होता है तो भारत 2047 तक 40 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है, अर्थात आज के अमेरिका से भी डेढ़ गुना अर्थव्यवस्था वाला देश। यह प्रमुख विचारणीय विषय है।”

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video