Welcome to Vishwa Samvad Kendra, Chittor Blog समाचार प्राचीनतम खेलों में शुमार तीरंदाजी भारतीय संस्कृति की है धरोहर
समाचार

प्राचीनतम खेलों में शुमार तीरंदाजी भारतीय संस्कृति की है धरोहर

प्राचीनतम खेलों में शुमार तीरंदाजी भारतीय संस्कृति की है धरोहर

नगर निगम अजमेर का खेलों के प्रति अनूठा तोहफा, 13 से 21 मई तक होंगे 13 खेलों के मुकाबले !

अजमेर 07 मई, नगर निगम अजमेर, क्रिडा भारती, अजमेर और “सम्राट पृथ्वीराज चौहान समारोह समिति” अजमेर के तत्वावधान में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 857वीं जयंती के अवसर पर तीरंदाजी प्रतियोगिता का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रविवार को लोहागल रोड स्थित करणी स्पोर्ट्स एकेडमी में शुरू हुआ। इस प्रतियोगिता में 150 से भी अधिक पुरुष एवं महिला तीरंदाज ने भाग ले रहे हैं यह प्रतियोगिता 7 और 8 मई को विभिन्न चरणों में खेली जा रही है।

तीरंदाजी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कंवल प्रकाश किशनानी ने तीरंदाजों एवं उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि तीरंदाजी प्राचीनतम खेलों में शुमार भारतीय संस्कृति का एक प्रमुख खेल रहा है। इस खेल में भारतीय तीरंदाज न सिर्फ एशियाई खेलों में अपितु ओलंपिक खेलों में भी हमारे देश का नाम रोशन कर पदक जीत रहे हैं। उन्होंने नगर निगम की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से गांव और शहरों में छुपी खेल प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच मिलेगा।

आयोजन समिति के प्रमुख एवं नगर निगम के उपमहापौर नीरज जैन ने तीरंदाजों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों का यह महाकुंभ खेल जगत को एक बेहतर और नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चैहान तीरंदाजी कला में महारत हासिल किए हुए थे। सम्राट पृथ्वीराज चैहान ने शब्द भेदी बाण चलाते हुए मोहम्मद गौरी को मार गिराया था। खेल महाकुंभ की शेष खेल सुविधाएं चंद्रवरदाई नगर स्थित सम्राट पृथ्वीराज चैहान स्टेडियम, पटेल इनडोर स्टेडियम, कुंदन नगर स्थित हिल व्यू टेनिस एकेडमी एवं लोहागल रोड स्थित करणी स्पोर्ट्स एकेडमी पर आयोजित किए जाएंगे।

तीरंदाजी स्पर्धा के आयोजन सचिव हिम्मत सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में पुरुष महिला बालक एवं बालिका वर्ग के दो दिवसीय मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं, विजेताओं को पदक एवं प्रमाण पत्र नगर निगम की ओर से प्रदान किए जाएंगे। इससे पूर्व उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि एवमं प्रशिक्षकों का नगर निगम आयोजन समिति की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

समारोह का संचालन पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के बाॅस्केट बाॅल खिलाड़ी-विनीत लोहिया ने किया। वहीं मुख्य कार्यक्रम 16 मई 2023 को होने वाले कार्यक्रम में समारोह समिति के साथ अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम अजमेर, पर्यटन विभाग, अजमेर डेयरी, पृथ्वीराज ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक शोध केन्द्र मदस विश्वविद्यालय, भारत विकास परिषद मुख्य शाखा का सहयोग रहता है।

Exit mobile version