Welcome to Vishwa Samvad Kendra, Chittor Blog श्रुतम् विकसित भारत 2047 की संकल्पना-26
श्रुतम्

विकसित भारत 2047 की संकल्पना-26

विकसित भारत 2047 की संकल्पना-26

जनसंख्या का चिंतनीय पक्ष:
भारत को चाहिए सकल प्रजनन दर TFR-2.2+

भारत की जनसंख्या की वृद्धि दर TFR, जो वर्तमान में 2.0 आ गई है, एक विचारणीय व गहन चिंता का विषय है। भारत की प्रजनन दर 2.2 से नीचे नहीं रहनी चाहिए। NRR 2.1 जनसँख्या का रिप्लेसमेंट रेट रहता है, जबकि भारत का यह 2.0 आ गया है। जो वाकई चिन्ताजनक स्थिति है।अगर भारत को एक स्थाई, गतिमान अर्थव्यवस्था के रूप में लगातार बने रहना है, तो उसकी यह दर 2.2 से अधिक ही रहनी चाहिए।

संपूर्ण भारत और विश्व में इस समय इस विषय पर एक सार्थक बहस प्रारंभ हो गई है। भारत को किस दिशा में जाना, यह भारत के सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक अग्रणी लोगों को ही व्यापक विचार विमर्श करना होगा।

भारत अपनी आदर्श परिवार संस्था के कारण ही विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान लिए है। हमारी परिवार संस्था अक्षुण्य बनी रहे, इसलिए यहां पारिवारिक स्तर पर भी प्रति परिवार दो या तीन बच्चों का विचार उपयोगी हो सकता है। जो परिवार की स्थाई समृद्धि व प्रसन्नता का यह आधार बन सकता है। समृद्ध, प्रसन्न परिवार इकाई ही सशक्त, समृद्ध भारत का आधार है। क्योंकि यहां परिवार से कुटुंब बनता है, और अनेक कुटुंब मिलकर समाज बनता है। यही हमारी ‘राष्ट्रीय एकात्मता’ का श्रेष्ठ आधार है और विशेषता भी है।

Exit mobile version