प्रत्येक परिवार बीजारोपण से वृक्षारोपण की ओर प्रवृत हो- नागर

-गोवर्धन सागर में दीपदान, हनुमान चालीसा का किया पाठ

उदयपुर। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि उदयपुर महानगर एवं गोवर्धन विलास नवयुवक मंडल के संयुक्त तत्वाधान में गोवर्धन विलास गांव के मुख्य चौराहे पर प्रभु श्री राम के चित्र के समक्ष बीजारोपण से वृक्षारोपण की ओर एवं तुलसी पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि उदयपुर महानगर के संयोजक ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण गतिविधि उदयपुर महानगर की ओर से एक पेड़ देश के नाम अभियान के निमित्त आयोजित कार्यक्रम में अन्य मुख्य अतिथियों के साथ मुख्य वक्ता पर्यावरण संरक्षण गतिविधि चित्तौड़ प्रांत के संयोजक श्री कार्तिकेय नागर थे। जिन्होंने कहा कि एक पेड़ देश के नाम के अंतर्गत हमें अपने घरों में बीजारोपण से वृक्षारोपण की ओर अग्रसर होना है। प्रकृति का संरक्षण करना हमारा नैतिक दायित्व है। हमें संकल्प लेना है कि हम अधिक से अधिक पौधारोपण करेंगे, जल संरक्षण करेंगे। हमारे घर में आने वाले फल व सब्जी के बीज को अपने परिवार के बच्चों से गमलों में बीजारोपण कराना है, यह कार्य आगामी, 14 जनवरी 2024 तक करना है। 1 वर्ष बाद बढ़े हुए पौधे को घर के समीप स्थित पार्क में रोपण करना है। प्रत्येक व्यक्ति अपने घर के पास 10 संपर्क वाले परिवार में बीजारोपण करावे।

रवींद्र श्रीमाली ने अपने सनातन धर्म को बचाए रखने और सतकार्य की ओर प्रवृत्त होने की बात कही। ताराचंद जैन ने भी विचार व्यक्त किये। पर्यावरण प्रेमी राजकुमार ओड ने बताया कि श्रीराम स्तुति के बीच तुलसी पौधे और बीजारोपण किये बीज का पूजन किया गया। यहाँ उपस्थित महिलाओ और बालिकाओ ने भी पूजन में हिस्सा लेकर कार्यक्रम की शोभा बढाई। तत्पश्चात सभी पैदल चलकर गोवर्धन सागर पहुचें, जहाँ सागर में दीप दान किया गया। इस दौरान सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *