उदयपुर समाचार

विश्व संवाद केंद्र में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न

“स्व के आधार पर अपने देश की रचनाएं बननी चाहिए”- रोहिला

उदयपुर,15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस समारोह मंगलवार को विश्व संवाद केंद्र चित्तौड़ प्रांत के मुख्य कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
विश्व संवाद केंद्र समिति के अध्यक्ष श्री कमल प्रकाश रोहिला ने ध्वजारोहण किया।

स्वतंत्रता दिवस के 77 में पर्व पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में विश्व संवाद केंद्र के अध्यक्ष श्री कमल प्रकाश रोहिल्ला ने कहा कि भारत को स्वतंत्र हुए 77 वर्ष हो गए हैं, अब हमें स्व के आधार पर अपने देश की रचनाएं बनानी चाहिए। स्व भाषा, स्वभूषा और स्व शिक्षा व चिकित्सा के स्वआधार पर न्यायिक व्यवस्था नई पीढ़ी को इस प्रकार अपने स्वाभिमान को जागृत करने के लिए आज प्रयत्न करने होंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित विश्व संवाद केंद्र के प्रचारक श्री नितिन ने कहा कि जब हम अपने जन गण मन गान को गाते समय पंजाब सिंध गुजरात मराठा गाते हैं तो यह सिंध आज हमारे पास नहीं है। सिंध के बिना हिंद अधूरा है और भारत इतना सामर्थ्यवान शक्तिशाली बने कि हमारा गान और उसका औचित्य सार्थक हो। श्री सुभाष भार्गव ने कहा कि आज के दिन सनातन संस्कृति को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए ताकि हमारा भारत विश्व गुरु का स्थान प्राप्त कर सके। इस इस दौरान विकास छाजेड, मनीष मेघवाल, दुर्गेश तेली, मनीष जैन, श्रीकांत, भावेश सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video