अहिल्याबाई का जीवन एक सामान्य महिला कीअसामान्य जीवन यात्रा- भैयाजी जोशी

अहिल्याबाई का जीवन एक सामान्य महिला की असामान्य जीवन यात्रा- भैयाजी जोशी

जोधपुर। अहिल्याबाई एक कुशल प्रशासक, आर्थिक नियोजन कर्ता एवं योद्धा थीं। उन्होंने भारत के प्रसिद्ध मंदिरों का पुनर्निर्माण करवाया, जिनमें काशी का विश्वनाथ मंदिर, रामेश्वरम, सोमनाथ मंदिर व मणिकर्णिका घाट प्रमुख हैं। विश्व प्रसिद्ध माहेश्वरी साड़ी भी उन्हीं की देन है। ये उद्गार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सहकार्यवाह सुरेश भैया जी जोशी ने व्यक्त किए। वे रविवार के जोधपुर में पुण्यश्लोका अहिल्याबाई त्रिशताब्दी जयंती समारोह समिति द्वारा आयोजित प्रबुद्ध मातृशक्ति गोष्ठी में मुख्यवक्ता के रूप में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा अहिल्याबाई का जीवन एक
सामान्य महिला की असामान्य जीवन यात्रा है। वे एक सामान्य परिवार से राजपरिवार में पहुंचीं और विपरीत परिस्थितियों में भी हार न मानते हुए लोक कल्याण के अनेक कार्य किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जोधपुर की  पूर्व महारानी हेमलता राजे ने की। उन्होंने महारानी अहिल्याबाई के संघर्ष और उनके योगदान को रेखांकित किया।

मुख्य अतिथि प्रो. सरोज कौशल ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए और समाज में नारी शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं देवी अहिल्या माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन से हुई।

कार्यक्रम का आयोजन मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर, जोधपुर विकास प्राधिकरण में किया था। जिसमें नगर की 700 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में महिला समन्वय की अखिल भारतीय संयोजिका मीनाक्षी ताई पेशवे, जोधपुर प्रांत संघचालक हरदयाल वर्मा उपस्थित रहे। अंत में पुष्पा जाँगिड़ ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन ममता सोनी द्वारा किया गया।.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *