सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा का हो रहा ऑनलाइन पंजीयन

सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा का हो रहा ऑनलाइन पंजीयन तीर्थाणी 21 व 22 अप्रेल को लेगें बैगलोर में संगठन बैठक

18 अप्रेल- 27वीं सिंधु दर्शन यात्रा 2023 के आयोजन का पंजीयन आनलाईन चल रहा है जिसमें तीर्थयात्री सडक मार्ग व हवाई मार्ग के लिये पंजीयन करवा रहे हैं।
राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि आगामी जून माह में लेह लद्धाख में आयोजन किया जायेगा। इस बार घर घर सिन्धु जल पहुंचाने का संकल्प लेकर हम यह तीर्थयात्रा करें, सिन्धु माता का आर्षीवाद सभी को मिले व तीर्थयात्रा के साथ राष्ट्र भक्ति की भावना भी बढे। लेह लद्धाख में अब वर्ष भर यात्री सम्मिलित हो रहे हैं। सिन्धु को लेकर अखण्ड भारत की कल्पना साकार होती है। जिला केन्द्रों पर धार्मिक स्थानों पर सिन्धु कुम्भ की स्थापना कर सिन्धु जल कलश में रखा जायेगा जिससे नियमित सिन्धु माता का पूजन हो। तीर्थयात्रा सडक व हवाई मार्ग से होगी जिसमें पंजीयन ऑनलाइन जारी है।

21 व 22 अप्रेल को बैंगलोर में तीर्थाणी लेगें बैठक –
सभा के प्रदेश मत्री युवा मनीष गुवालाणी ने बताया कि राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी 21 व 22 अप्रेल को बैंगलोर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित करेगें जिसमें आन्ध्र प्रदेश के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेगें। बैठक में सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा, संगठन की गतिविधियों के साथ बाल संस्कार शिविरों पर चर्चा की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *