प्रताप गौरव केन्द्र – दुर्गानवमी पर गूंजे दुर्गा सप्तशती के मंत्र,यज्ञ के साथ कन्या पूजन सम्पन्न

प्रताप गौरव केन्द्र – दुर्गानवमी पर गूंजे दुर्गा सप्तशती के मंत्र
-यज्ञ के साथ कन्या पूजन सम्पन्न

उदयपुर, 23 अक्टूबर। उदयपुर के प्रताप गौरव केन्द्र राष्ट्रीय तीर्थ में स्थित भक्ति धाम में विराजित चामुण्डा माता के समक्ष दुर्गानवमी पर सोमवार को दुर्गा सप्तशती यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में दुर्गा सप्तशती के सभी श्लोकों पर आहुतियां अर्पित की गईं।

प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि सोमवार को प्रातः वेला में पं. योगेश श्रीमाली के पौरोहित्य में मुख्य जजमान अशोक पुरोहित ने विधि-विधान से दुर्गा सप्तशती यज्ञ किया। उन्होंने बताया कि यह यज्ञ विश्व शांति, भारत की प्रगति, भारत की सशक्तता की कामना को लेकर किया गया। इसी अवसर पर कन्या पूजन भी किया गया। नौ कन्याओं व एक बटुक का परम्परानुसार विधिवत पूजन किया गया। उल्लेखनीय है कि भारतीय शास्त्रों में नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व माना गया है।

सक्सेना ने बताया कि नवरात्रि में नियमित रूप से दुर्गा सप्तशती का पाठ हुआ है जो पं. हिम्मत गर्ग ने किया। भक्तिधाम में नियमित रूप से सेवा-अर्चना होती है और क्षेत्रवासी सुबह-शाम दर्शन व आरती में सम्मिलित होते हैं। दुर्गानवमी पर आयोजित यज्ञ में भी क्षेत्रवासियों की भागीदारी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *