विकसित भारत 2047 की संकल्पना-10

आज भारत का कुल वस्तु व्यापार 800 बिलियन डॉलर से ऊपर को पार कर गया है और शीघ्र ही एक ट्रिलियन डालर होने वाला है। सेवा क्षेत्र में हमारे आईटी सॉफ्टवेयर निर्यात (IT Softwares Export) लगभग 250 बिलियन डॉलर का हो गया है।

10 सितंबर, 2023 को दिल्ली में सफलतापूर्वक आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद विश्व के भू राजनीतिक क्षेत्र (Geo-Political Field) में भारत ने एक लंबी छलांग लगा ली है। अब भारत व्यापार, रक्षा, राजनीति सब विषयों में एक अग्रणी भूमिका निभाने की तैयारी कर रहा है।

इन तथ्यों के आलोक में हमें अपनी आगामी दिशा तय करनी होगी और वर्ष 2047 तक एक विकसित व वैश्विक नेतृत्वकर्ता देश बनाने में जुटना होगा। पर्यावरण से लेकर अपने उच्च जीवन मूल्यों के अनुरूप हमें अपने लक्ष्य तय करने होंगे। एक विकसित भारत, श्रेष्ठ जीवन मूल्यों वाला भारत, पर्यावरण हितैषी भारत, सबके सुखी और निरामय होने की कामना करने वाला भारत ही 2047 का भारत होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *