भारत को रक्तरंजित करने का षड्यंत्र-15

दलित-मुस्लिम गठबंधन के पैरोकार और अम्बेडकर-3

बौद्ध धर्म के भारत में पतन परः
“इस विषय में कोई संदेह नहीं कि भारत में बौद्ध धर्म का पतन मुसलमानों के आक्रमण के कारण हुआ। इस्लाम बुत के शत्रु के रूप में भारत में आया था। बुत शब्द एक अरबी शब्द है; जिसका अर्थ होता है- मूर्ति।
इस शब्द की उत्पत्ति संकेत देती है, कि मुसलमानी दिमाग में मूर्ति पूजा की पहचान बुद्ध के धर्म के रूप में बनी थी। उनके लिए एक ही उद्देश्य था। ‘मूर्तियाँ तोड़ने का अभियान असल में बौद्ध धर्म को नष्ट करने का अभियान बन गया था।’ इस्लाम ने बौद्ध धर्म को मात्र भारत में ही नहीं, बल्कि जहाँ-जहाँ वह पहुँचा नष्ट कर दिया।”

“इस्लाम के आने से पूर्व बौद्ध धर्म, बैक्ट्रिया, पर्शिया, अफगानिस्तान, गांधार, चीनी, तुर्किस्तान समेत समूचे एशिया का धर्म था। इन समस्त देशों में इस्लाम ने बौद्ध धर्म को नष्ट कर दिया।”
(B. R. Ambedkar, The Decline and Fall of Buddhism, Dr Babasaheb Ambedkar: Writings and Speeches, Vol. III, Government of Maharashtra. 1987, p. 229-30).

‘हमें डॉ अम्बेडकर जी की टिप्पणियों पर गहराई से दृष्टि डालनी होगी, नहीं तो शेट्टी जैसे लोग भोले-भाले लोगों को दिग्भ्रमित करने के लिए उनकी बातों को तोड़-मरोड़ कर कहानियाँ बना लेंगे।’

शेट्टी हिंदुओं पर बौद्ध धर्म को नष्ट करने का आरोप लगाते हैं; जबकि बौद्ध धर्म सनातन धर्म का ही एक पंथ है। डॉ अंबेडकर बहुत स्पष्ट शब्दों में कहते हैं कि मुस्लिम आक्रांताओं ने बौद्ध धर्म को नष्ट किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *