Welcome to Vishwa Samvad Kendra, Chittor Blog समाचार संघ की ओर से पथसंचलन का आयोजन, विजयादशमी पर किया शस्त्र पूजन।
समाचार

संघ की ओर से पथसंचलन का आयोजन, विजयादशमी पर किया शस्त्र पूजन।

संघ की ओर से पथसंचलन का आयोजन, विजयादशमी पर किया शस्त्र पूजन।

जयपुर 24 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयादशमी उत्सव राजधानी के 29 नगरों में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख स्वांत रंजन ने तेजाजी नगर में आयोजित कार्यक्रम में संगठित शक्ति के महत्व का उल्लेख किया। उन्होंने कहा भारत की विशेषताओ को सम्पूर्ण विश्व मानता है। हमें भारत की विशेषताओ का अध्ययन करना चाहिए। हमारे ऋषियों द्वारा दिए गए ज्ञान का अध्ययन करने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्य देश की भलाई के लिए है। हमें सम्पूर्ण हिन्दू समाज का संगठन करना है।

शहर में 37 स्थानों से पथसंचलन निकले। प्रत्येक संचलन में लगभग डेढ सौ से सात सौ तक स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाते हुए,, शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। वहीं घोष की स्वर लहरियों ने स्थानीय लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित किया। विभिन्न मोहल्ला विकास समिति, संगठनों एवं नागरिको की ओर से पथसंचलन पर पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। इससे पहले संघ स्थान स्वयंसेवकों ने वर्ष भर चलने वाले शारीरिक कार्यक्रम दंड योग सूर्य नमस्कार और नियुद्ध का प्रदर्शन किया,, कार्यक्रमों में शस्त्र पूजन के साथ शुरुआत हुई।

Exit mobile version