Welcome to Vishwa Samvad Kendra, Chittor Blog समाचार उदयपुर भक्तिधाम में रात्रि 10 बजे से होगा रूद्राभिषेक
उदयपुर समाचार

भक्तिधाम में रात्रि 10 बजे से होगा रूद्राभिषेक

-भक्तिधाम में रात्रि 10 बजे से होगा रूद्राभिषेक

-प्रातः 6.30 बजे से होगा जलाभिषेक

उदयपुर, 25 फरवरी। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के तत्वावधान में महाशिवरात्रि महोत्सव प्रताप गौरव केन्द्र स्थित भक्तिधाम में अनुष्ठानपूर्वक मनाया जाएगा।

प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि बुधवार को प्रातः वेला से ही अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे। प्रातः 6 बजे मंगला आरती होगी। इसके बाद 6.30 बजे से अपराह्न 5 बजे तक जलाभिषेक व पूजन होगा। सायंकाल 7 बजे संध्या आरती होगी और 10 बजे तक शृंगार दर्शन होंगे। इसी दौरान साढ़े सात बजे से भजनों की सरिता बहेगी। रात्रि 10 बजे से रूद्राभिषेक शुरू होगा।

Exit mobile version