सिन्धु दर्शन यात्रा समिति

27वीं सिन्धु दर्शन उत्सव ऑनलाइन पंजीयन के प्रचार सामग्री का विमोचन, आयोजन 23 से 27 जून को लेह लद्धाख में

‘घर घर सिन्धु जल पहुंचाने का लिया संकल्प’

अजमेर, 28 जनवरी– 27वीं सिंधु दर्शन यात्रा 2023 के आयोजन आगामी 23 से 27 जून को लेह लद्धाख में आयोजन हेतु ऑनलाइन पंजीयन की चर्चा करने व प्रचार सामग्री का विमोचन निर्मलधाम के स्वामी आत्मदास उदासीन व संत सम्पर्क प्रमुख मोहन तुलस्यिाणी के करकमलों की ओर से किया गया।

प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने कहा कि घर घर सिन्धु जल पहुंचाने का संकल्प लेकर हम यह तीर्थयात्रा करगें, सिन्धु माता का आर्शीवाद सभी को मिले व तीर्थयात्रा के साथ राष्ट्र भक्ति की भावना भी बढे। जिला केन्द्रों पर धार्मिक स्थानों पर सिन्धु कुम्भ की स्थापना कर सिन्धु जल कलश में रखा जायेगा जिससे नियमित सिन्धु माता का पूजन हो।
महानगर अध्यक्ष नरेन्द्र बसराणी ने कहा कि तीर्थयात्रा तीन मार्गों से आयोजित की जायेगी जिसमें दो सडक मार्ग व एक हवाई यात्रा होगी। कुरूक्षेत्र व जम्मू क्षेत्रों से दो सडक मार्ग व दिल्ली से लेह हवाई मार्ग से की जायेगी। ऑनलाइन पंजीयन 15 मई 2023 तक किया जायेगा।
जिला मंत्री रमेश वलीरामाणी ने कहा कि लेह लद्धाख में सिन्धु नदी पर पूजन, अलग अलग संगठनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व स्थानीय भ्रमण का आयोजन किया जायेगा।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक सचिव घनश्याम ठारवाणी भगत, प्रदेश मंत्री युवा मनीष गुवालाणी, महानगर मंत्री महेश टेकचंदारणी, संगठन मंत्री मोहन कोटवाणी, हरकिशन टेकचंदाणी, समाजसेवी किशन बालाणी, कमलेश शर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मोहन तुलस्यिाणी,
मो.9413135031

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *