पाथेय कण के श्री राम जन्मभूमि विशेषांक व कलैंडर का विमोचन

पाथेय कण के श्री राम जन्मभूमि विशेषांक व कलैंडर का विमोचन

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष श्री गोविन्द देव गिरि जी महाराज ने जयपुर में आयोजित अखिल भारतीय संत सम्मलेन कार्यक्रम में पाथेय कण पत्रिका के ‘श्री राम जन्मभूमि विशेषांक’ एवं श्री राम लला विग्रह कलैंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद् के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि यह विशेषांक संग्रहणीय एवं पठनीय है। इसे अवश्य पढ़ें। विशेषांक राम जन्मभूमि आंदोलन,संघर्ष से लेकर सिद्धि स्वरूप मंदिर की स्थापना संबंधी विभिन्न गतिविधियों को पाठकों के समक्ष विस्तार से प्रस्तुत करता है।

इस विशेषांक के साथ ही पाथेय कण संस्थान करीब डेढ़ लाख परिवारों को श्रीराम लला विग्रह कलैंडर वितरित करेगा। सभी पाथेय कण सदस्यों को यह कलैंडर भेंट स्वरूप उपलब्ध करवाया जाएगा। यह कलंैडर बिकाजी कंपनी और पाथेय कण के संयुक्त तत्वावधान में प्रकाशित करवाया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम जी,पाथेय कण सचिव श्री महेंद्र सिंघल जी, प्रबंध संपादक ओमप्रकाश जी, सह प्रबंध संपादक श्री श्याम सिंह जी तथा संरक्षक श्री माणकचंद जी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *