उदयपुर समाचार

06 मई को होगा “योगोत्सव : सामूहिक योगाभ्यास” का आयोजन

06 मई को होगा “योगोत्सव : सामूहिक योगाभ्यास” का आयोजन

उदयपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 की कड़ी में 46 दिन दिन पूर्व 06 मई को “योगोत्सव : सामूहिक योगाभ्यास” का आयोजन राष्ट्रीय तीर्थ प्रताप गौरव केंद्र, उदयपुर पर होने जा रहा हैं।

यह आयोजन मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं संस्कृति विकास संस्थान प्रताप गौरव केंद्र, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में होगा।

कार्यक्रम 06 मई 2024 को प्रातः 06 बजे से प्रताप गौरव केंद्र, उदयपुर में आयोजित होगा।

यह आयोजन मुख्य योग प्रशिक्षक श्रीमान श्रीवर्धन जी के सानिध्य में होगा।

प्रथम 200 पंजीकृत प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र दिया जायेगा। पूर्व में पंजीयन की कोई व्यवस्था नहीं है। पंजीयन कार्यक्रम प्रारंभ होने से आधे घंटे पूर्व मुख्य द्वार पर होगा। प्रवेश नि:शुल्क रखा गया हैं।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video