समाचार

किसान संघ का लक्ष्य किसानों का समग्र विकास करना है

किसान संघ का लक्ष्य किसानों का समग्र विकास करना है।

भारतीय किसान संघ ने मनाया स्थापना दिवस, भव्य वाहन रैली निकाली

इटावा, 4 मार्च। भारतीय किसान संघ का 47वां स्थापना दिवस मास्टर वीरेन्द्र सिंह लोक कल्याण ट्रस्ट इटावा में तहसील पीपल्दा के कार्यकर्ताओं द्वारा धूम धाम से अध्यक्ष हुकम चंद मीणा व किशन गोपाल नागर की अध्यक्षता में मनाया गया।

मुख्य वक्ता प्रांत विपणन प्रमुख घनश्याम मीणा ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय किसान संघ किसानों का संगठन है, जिसका लक्ष्य किसानों का समग्र विकास करना है। इसके संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगड़ी थे। भारतीय किसान संघ की स्थापना 4 मार्च 1979 को राजस्थान के कोटा शहर में दशहरा मैदान में हुआ था। संघ द्वारा लगातार किसानों के हित में अनेकों कार्य किए गए हैं। साथ ही किसान संघ आज भी किसानों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। यह संगठन किसानों का, किसानों के लिये, किसानों के द्वारा चलाया जाने वाला गैर राजनीतिक संगठन है। अधिकाधिक किसान संगठन से जुड़ेंगे और एक साथ मिलकर काम करेंगे तो किसानों की समस्याओं का निराकरण अधिक प्रभावी तरीके से किया जा सकता है।

वही विशिष्ठ अतिथि कोटा संभाग वर्षा जल संरक्षण व पर्यावरण प्रमुख गिरजा शंकर गुप्ता, जिला सह मंत्री रमेश नागर निमसरा, जिला युवा प्रमुख धनराज पारेता व नगर अध्यक्ष बाबूलाल मीणा रहे।

जिला सह मंत्री रमेश नागर ने किसान कार्यकर्ताओं से कहा कि अभी फार्मर आईडी बनाने का राज्य सरकार का कार्य चल रहा है। गांवो में कोई किसान इससे वंचित नहीं रहे, सभी किसानों की फार्मर आईडी बने, इसमें भारतीय किसान संघ कार्यकर्ताओं ने सहयोग करना है। किसानों को खराबे के मुआवजे के लिए जमाबंदी, जनाधार, आधार, बैंक पासबुक पटवारी के पास जमा करवानी है।

कोटा संभाग के गिरजा शंकर गुप्ता ने कहा कि रासायनिक खेती को छोड़कर गो आधारित जैविक व पारंपरिक खेती की ओर हमें लौटना होगा, तब जाकर किसान खुशहाल होगा।

वाहन रैली निकाली-
भारतीय किसान संघ स्थापना दिवस कार्यक्रम के बाद मास्टर वीरेन्द्र सिंह लोक कल्याण ट्रस्ट इटावा से देश भक्ति किसान गीतों के साथ वाहन रैली निकाली गई, जो शिवाजी बस स्टेंड, मुख्य सड़क, अम्बेडकर चौराहे से होती हुई समापन स्थल कृषि उपज मंडी प्रांगण पहुंची। रैली में बाइक दो पंक्तियों में चल रही थी। वहीं किसान कार्यकर्ता “भारतीय किसान संघ जिंदाबाद”, “देश के हम भंडार भरेंगे, कीमत पूरी लेंगे”, “कौन बनाता हिंदुस्तान , वैज्ञानिक मजदूर किसान” जैसे नारे लगा रहे थे। जिनसे कस्बा गुंजायमान हो गया। सभी वाहनों के संगठन पताका लगी हुई थी। वहीं कार्यकर्ता के गले में दुपट्टा डाला हुआ था।

भगवान बलवान के पुण्य स्मरण से शुभारंभ –
कार्यक्रम से पूर्व भारतीय किसान संघ के सदस्यों ने संघ का ध्वजारोहण करते हुए भगवान बलराम के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन तहसील मंत्री अशोक जांगिड़ द्वारा किया गया। अंत में अध्यक्ष हुकम चंद मीणा ने उपस्थित सभी किसानों का आभार जताया।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video